गाँव · मूल लेख 247

समस पुर

गाँव की कहानी और उसके मूल संग्रह तक सीधा रास्ता।

मूल लेख से

समसपुर गाँव का इतिहास समसपुर गाँव पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की मवाणा तहसील का एक मध्यम आबादी वाला गाँव है। यह जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर और तहसील मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर स्थित है। पवित्र गंगा नदी महज 4 किलोमीटर दूर से बहती है। इसके पूर्व में आशिफ़ाबाद, पश्चिम में अमरसिंहपुर, शिवपुरी, उत्तर में नारंगपुर, खूंटी और दक्षिण में केशूपुरा, अटलपुर गाँव की सीमा पड़ती है। इन सब गाँवों से पक्की सड़क से संपर्क है।इस गाँव की लगभग आबादी 4000 लोगों की है जिसमें से लुहाच गौत्र के 20 लोग रहते हैं।

स्रोत: पुरानी समुदाय-वेबसाइट का गाँव-लेख। अंश की तारीख या कथा की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।

पूरा इतिहास, तस्वीरें और वीडियो देखें →