मूल लेख से
कबूलपुर गाँव का इतिहास कबूलपुर गाँव हरियाणा के रोहतक जिले का एक बड़ा गाँव है। यह जिला मुख्यालय से रोहतक-बेरी मार्ग पर महज 15 किलो मीटर दूर स्थित है। इसके पूर्व में गोछी, पश्चिम में मसूदपुर और सूडाणा, उतर में रिटोली और दक्षिण में बेरी गाँव की सीमा लगती है। सभी सीमावर्ती गाँव से पक्की सड़क मार्ग से संपर्क है। गाँव की सीमा बहुत बड़ी है। इसका रकबा 20000 बीघा है जबकि लुहाच गौत्र के लोगों के पास 120 बीघा जमीन है। गाँव में दो पाना हैं जिनको दरकान पाना और भगत पाना के नाम से जाना जाता है। दरकान पाना के पास 900 बीघा और भगत पाना के पास 1100 बीघा जमीन है। सारा रकबा नहरी है जिसकी सिचाई जवाहर लाल नेहरू नहर और उससे निकला बसाण-भूतान रजबाहा से होती है। गाँव की कुल आबादी लगभग 5000 लोगों की है जिसमें से 10 परिवार लुहाच गौत्र के लोगों के हैं। गाँव में लगभग 3500 वोट हैं। 2021-26 की योजना के तहत अमर सिंह लुहाच इस गाँव का सरपंच चुना गया। गाँव में लुहाच के अलावा डागर, नहरा, धनखड़ और कालीरमण गौत्र के लोग भी रहते है। गाँव में एक 10 वीं कक्षा तक लड़कों का और एक लड़कियों का स्कूल है। इसके अतिरिक्त एक हस्पताल, एक पशु हस्पताल, पाँच आंगनबाड़ी, पाँच चौपाल, पाँच मंदिर और दो जोहड़ हैं।
स्रोत: पुरानी समुदाय-वेबसाइट का गाँव-लेख। अंश की तारीख या कथा की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।
पूरा इतिहास, तस्वीरें और वीडियो देखें →