मूल लेख से
नीमली गाँव का इतिहास नीमली गाँव हरियाणा के जिला चरखी दादरी का एक मध्यम आबादी वाला गाँव है। यह गाँव जिला मुख्यालय से लगभग 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके पूर्व में मातनहेल, नौगाँव और रुलियावास, पश्चिम में दहरोड, दक्षिण में मालियावास और उत्तर में सातौर व सरूपगढ़ गाँव पड़तेहैं। सब गाँव से पक्की सड़क से संपर्क है। गाँव का कुल रकबा 12350 बीघा है जिस में से 7000 बीघा लुहाच गौत्र के लोगों के पास है। जमीन तकरीबन बरानी है।1970 के दशक के आरम्भ में बंसीलाल सरकार ने जवाहर लाल नेहरू नहर का निर्माण कराया था। उससे पहले पूरा रकबा बरानी होता था। खेती व पीने के लिए कुआं व रहट के पानी पर निर्भर रहना पड़ता था। इस नहर सेतीन रजबाहा निकाले गए जिन से लगभग 30% जमीन की ही सिचाई हो पाती है। इन रजबाहों के नाम हैं नीमली रजबाहा, काकरौली रजबाहा और पातूवास रजबाहा। बाकी की जमीन की सिचाई आज भी ट्यूबवेल के पानी से की जाती है। काफी रकबा में आज भी रेत के टीले हैं जिन पर फवारा प्रणाली से सिंचाई की जाती है। इसकी कुल आबादी लगभग 7000 लोगों की है जिसमें से लगभग 2000 लोग 450 परिवार के रूप में लुहाच गौत्र के रहते हैं।
स्रोत: पुरानी समुदाय-वेबसाइट का गाँव-लेख। अंश की तारीख या कथा की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।
पूरा इतिहास, तस्वीरें और वीडियो देखें →