मूल लेख से
गुगाहेड़ी गाँव का इतिहास गुगाहेड़ी गाँव रोहतक जिला की महम तहसील का एक छोटा सा गाँव है। यह जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर पश्चिम दिशा में है। इसके पूर्व में बैंसी, खरक जाटान, उत्तर में किलाजफ्फरगढ, दौरड़,पश्चिम में फरमाना और दक्षिण में निडाना गाँव की सीमा लगती है। यह गाँव सभी सीमावर्ती गाँव से पक्की सड़क से जुड़ा हुआ है। इसका नजदीक रेलवे स्टेसन किला जफ्फरगढ लगभग 4 किलोमीटर दूर है। नारनौल-अम्बाला 352 डी ऐक्सप्रेस वे इसके पूर्व दिशा से होकर गुजरता है।इस गाँव में माध्यमिक स्तर का सरकारी स्कूल है। गाँव में एक बड़ा व एक छोटा तालाब है। इस गाँव में देश के बटवारे तक मुस्लिम धर्म को मानने वाले लोग रहते थे। इस गाँव के पास 9000 बीघा जमीन थी। पूरी जमीन बरानी होती थी। लोग खेती के लिए बारिश, कुआं व रहट पर ही निर्भर रहते थे। पानी के अभाव के कारण कई कई साल तक अकाल पड़ते थे। किसान अंग्रेजी हुकूमत को कृषि कर भी देने में समर्थ नहीं थे। सरकार ने कर की भरपाई नहीं होने पर जमीन को अपने कब्जे में लेने की योजना बनाई। उसी समय गाँव वालों की मदद के लिए हाँसी के रहने वाले एक हिन्दू सेठ महताब सिंह आगे आए। सेठ ने मुसलमानों की सारी जमीन का कर सरकार में जमा करा दिया। इसके बदले गाँव की सारी जमीन सरकार ने सेठ को दे दी। सेठ हाँसी से उसी समय पास के गाँव खरक जाटान जो कि हिन्दू बाहुल्य था में आकर रहने लगा। सेठ के तीन बेटे थे। उसने तीनों बेटों को बराबर बराबर जमीन दे दी। अब मुसलमानों के पास कोई जमीन नहीं रही थी।
स्रोत: पुरानी समुदाय-वेबसाइट का गाँव-लेख। अंश की तारीख या कथा की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।
पूरा इतिहास, तस्वीरें और वीडियो देखें →