गाँव · मूल लेख 149

खाटू श्याम

गाँव की कहानी और उसके मूल संग्रह तक सीधा रास्ता।

मूल लेख से

खाटू श्याम गाँव का इतिहास खाटू श्याम कस्बा राजस्थान के सीकर जिले की ताता रामगढ़ तहसील का एक मध्यम आबादी वाला धार्मिक स्थल है जो कि खाटू श्याम बाबा के मंदिर के लिए जाना जाता है। यह जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर और तहसील मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर स्थित है। इस कस्बे के पूर्व में चोमू, पश्चिम में धींगपुर, उत्तर में मंडा और दक्षिण में लामिया की सीमा लगती है। इसका सभी सीमावर्ती गाँव से पक्की सड़क से संपर्क है। इस कस्बे का क्षेत्रफल लगभग 30 वर्ग किलोमीटर है। इस कस्बे की कुल आबादी लगभग 20000 लोगों की है। लुहाच परिवार के पास महज 40 बीघा जमीन है। लुहाच परिवार कस्बे से बाहर लगभग दो किलोमीटर दूर खेतों में मकान बना कर रहता है। पूरा इलाका बरानी है जिसकी सिचाई ट्यूबवैल के पानी से फवारा प्रणाली से होती है।

स्रोत: पुरानी समुदाय-वेबसाइट का गाँव-लेख। अंश की तारीख या कथा की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।

पूरा इतिहास, तस्वीरें और वीडियो देखें →