मूल लेख से
सारगोथ गाँव का इतिहास सारगोथ गाँव राजस्थान के सीकर जिले की खडेला तहसील का एक घनी आबादी का गाँव है जो कि जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर और तहसील मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर स्थित है। इसके पूर्व में सींगोथ, इटावा, उत्तर में सीमाला, दक्षिण में ढ़ोडसर और पश्चिम में रींगस कस्बा की सीमा लगती है। रींगस इस गाँव का नजदीकी रेलवे स्टेशन है। यह गाँव जयपुर-सीकर मार्ग पर सीकर से 40 किलोमीटर की दूरी पर है। इस गाँव की आबादी लगभग 12000 लोगों की है जिसमें से लुहाच गौत्र के लगभग 55 लोग रहते हैं। इस गाँव में लुहाच के आलावा बागड़िया, बाजिया, कुड़ी, हरितवाल, महरिया, कलवानिया, बलोदा और बेनीवाल गौत्र के लोग भी रहते हैं। इस गाँव की सीमा बहुत बड़ी है जिसका रकबा लगभग 52000 पक्का बीघा है जिसमें लुहाच परिवार के पास 70 बीघा जमीन है। सारी जमीन बरानी है जिसकी सिचाई बोरिंग वेल से माइक्रो इरिगेसन तकनीक की फवारा प्रणाली से सिचाई होती है। इस गाँव में 10 मंदिर, 2 तालाब, 1 स्कूल, 1 हस्पताल, 1 पशु हस्पताल, 1 चौपाल और 10 आंगनबाड़ी केंद्र हैं।
स्रोत: पुरानी समुदाय-वेबसाइट का गाँव-लेख। अंश की तारीख या कथा की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।
पूरा इतिहास, तस्वीरें और वीडियो देखें →