मूल लेख से
भींवपुरा गाँव का इतिहास भींवपुरा गाँव राजस्थान के नागौर जिले की नावाँ तहसील का एक मध्यम आबादी वाला गाँव है। यह जिला मुख्यालय से 180 किलोमीटर और तहसील मुख्यालय से 43 किलोमीटर दूर स्थित है। यहराजस्थान के तीन जिलों नागौर, जयपुर और सीकर की सीमा के तिराहा पर स्थित है। इसके पूर्व में सलहदीपुरा, रामजीपुरा, उत्तर में किशनगढ़ रेनवाल, दक्षिण में मांडा भीम सिंह और पश्चिम में मिंडा गाँव की सीमा लगती है। सलहदीपुरा, रामजीपुरा और मिंडा गाँव पक्की सड़क से और किशनगढ़ रेनवाल और मांडा भीम सिंह गाँव कच्चे रास्ते से जुड़े हैं। इस गाँव की कुल आबादी लगभग 2000 लोगों की है जबकी लुहाच गौत्र के लगभग 150 लोग रहते हैं। इसमें लुहाच गौत्र के अलावा नेटवाल, बीजारनिया, जांघू, फुलफकर, औंला और ऊड़ी गौत्र के लोग रहते हैं। इस गाँव में एक माध्यमिक स्कूल है जिसका नाम शहीद बंसी लाल माध्यमिक स्कूल है। बंसी लाल भींवा राम लुहाच के दूसरे नम्बर के बेटे थे। वह केन्द्रीय सुरक्षा बल पुलिस की 7 वीं बटालियन में सिपाही के पद पर सेवारत थे। बंसी लाल 2006 ईस्वी में असम के तिनसुकिया में उग्रवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। गाँव में उनकी स्मृति में शहीदी स्मारक बना हुआ है। इस गाँव में इसके अतिरिक्त 3 मंदिर, 1 चौपाल, 2 जोहड़ और 2 आंगनवाड़ी केंद्र भी हैं।
स्रोत: पुरानी समुदाय-वेबसाइट का गाँव-लेख। अंश की तारीख या कथा की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।
पूरा इतिहास, तस्वीरें और वीडियो देखें →