गाँव · मूल लेख 143

कादराबाद

गाँव की कहानी और उसके मूल संग्रह तक सीधा रास्ता।

मूल लेख से

कादराबाद गाँव का इतिहास कादराबाद उत्तर प्रदेश के बिजनोर जिले का एक छोटा सा गाँव है। 1954 ईस्वी से पहले बिजनोर जिले का बहुत बड़ा भू-भाग जंगल से ढका हुआ था। सरकार ने इस को साफ करके भूत पूर्व सैनिकों को बसाना शुरू किया। इस योजना के तहत 1954 ईस्वी में देश के विभिन्न राज्यों से 150 भूत-पूर्व सैनिकों को एक बीघा आवास के लिए और 50 बीघा खेती के लिए जमीन दे दी। इस प्रकार 150 भूत-पूर्व सैनिकों का यह गाँव अस्तित्व में आया जिसके पास कुल 5000 बीघा जमीन है। इस गाँव में एक मंदिर, एक गुरुद्वारा, एक माध्यमिक स्तर का सरकारी स्कूल, एक चिकित्सालय और एक पशु चिकित्सालय है। इस गाँव की जमीन नहरी व खूब उपजाऊ है जिसकी सिंचाई राम गंगा नहर से कालागढ़ रिजर्वेयर से निकली माइनर से होती है। तूरतपुर, मूरलीवाला, चोहड़वाला, चंडीका और खुशहालपुर इसके सीमावर्ती गाँव हैं। इन सब गाँव से सड़क मार्ग से संपर्क है। इस गाँव के लुहाच परिवार की निकासी हरियाणा के रोहतक जिले के गिरावड़ गाँव से 1954 ईस्वी में हुई थी।

स्रोत: पुरानी समुदाय-वेबसाइट का गाँव-लेख। अंश की तारीख या कथा की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।

पूरा इतिहास, तस्वीरें और वीडियो देखें →