गाँव · मूल लेख 142

दरियापुर

गाँव की कहानी और उसके मूल संग्रह तक सीधा रास्ता।

मूल लेख से

दरियापुर गाँव का इतिहास दरियापुर गाँव पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले का एक मध्यम आबादीवाला गाँव है। यह जिला मुख्यालय से 16 किलो मीटर दूर स्थित है। इसके पूर्व में दुलेपुर उर्फ दारापुर, दक्षिण में बाबू खेड़ा, उत्तर में मातीपुर धकतोड़ा, पश्चिम में धाकिया और सैदपुर गाँव की सीमा लगती है। सभी सीमावर्ती गाँवोंसे पक्की सड़क से संपर्क है। इस गाँव में दो बार चकबंधी हो चुकी है। पहले 1956 ईस्वी में और बाद में 1992 ईस्वी में हुई थी। गाँव का कुल रकबा 4000 बीघा है। इसमें से लुहाच परिवार के पास 110 बीघा जमीन है। जमीन समतल और उपजाऊ है। दरियापुर की कुल आबादी लगभग 3000 लोगों की है जिसमें से लुहाच परिवार के केवल 15 लोग रहते हैं। इस गाँव में लुहाच के अलावा झल्ली,चीमा और मंडेर गौत्र के लोग रहते हैं। इस गाँव में 1 मंदिर, 1 प्राथमिक स्कूल, 1 माध्यमिक स्कूल और 1 पंचायत घर है।

स्रोत: पुरानी समुदाय-वेबसाइट का गाँव-लेख। अंश की तारीख या कथा की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।

पूरा इतिहास, तस्वीरें और वीडियो देखें →