गाँव · मूल लेख 141

बाबूखेड़ा

गाँव की कहानी और उसके मूल संग्रह तक सीधा रास्ता।

मूल लेख से

बाबू खेड़ा गाँव का इतिहास बाबू खेड़ा गाँव पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले का एक मध्यम आबादी का गाँव है। यह जिला मुख्यालय से 16 किलो मीटर दूर स्थित है। इसके पूर्व में गंगदासपुर, दक्षिण में फतेहपुर सत्ता,पश्चिम में सैदपुर गंगू और उत्तर में दरियापुर गाँव की सीमा लगती है। सब गाँवों से पक्की सड़क से संपर्क है। इस गाँव की कुल आबादी लगभग 4000 लोगों की है इसमें लुहाच परिवार के 12 लोग रहते हैं। इस गाँव में लुहाच के अलावा कांग गौत्र के लोग भी रहते हैं। गाँव का कुल रकबा 5000 बीघा है। लुहाच परिवार के पास 70 बीघा जमीन है। जमीन समतल और उपजाऊ है। सिंचाई ट्यूबवैल और रजबाहा से होती है। इस गाँव में 1 प्राथमिक स्कूल भी है।

स्रोत: पुरानी समुदाय-वेबसाइट का गाँव-लेख। अंश की तारीख या कथा की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।

पूरा इतिहास, तस्वीरें और वीडियो देखें →