मूल लेख से
घरोंट गाँव का इतिहास घरोंट गाँव पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील का एक मध्यम आबादी का गाँव है। यह जिला मुख्यालय से 14 किलो मीटर और तहसील मुख्यालय से 12 किलो मीटर दूर स्थित है। इसके पूर्व में देहरी जाट, दक्षिण में दादूपुर, पश्चिम में कोटा और उत्तर में दौलतपुर गाँव की सीमा लगती है। सब गाँवों से पकी सड़क से संपर्क है। गाँव की कुल आबादी लगभग 1100 लोगों की है जिसमें से लुहाच परिवार के 15 लोग रहते हैं। इस गाँव का कुलरकबा 2000 बीघा है जिसमें से लुहाच परिवार के पास 90 बीघा जमीन है। जमीन समतल और उपजाऊ है। सिंचाई मध्य गंगा नहर से होती है। इस गाँव में 1 मंदिर, 1 प्राथमिक स्कूल, 1 माध्यमिक स्कूल, 1 उच्च माध्यमिक स्कूल, 1 चिकित्सा केंद्र, 2 चौपाल, 2 तालाब और 1 बैंक भी है। गाँव में लुहाच के अलावा धारीवाल और बंगा गौत्र के लोग लहते हैं।
स्रोत: पुरानी समुदाय-वेबसाइट का गाँव-लेख। अंश की तारीख या कथा की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।
पूरा इतिहास, तस्वीरें और वीडियो देखें →