मूल लेख से
मुंडा खेड़ी गाँव का इतिहास मुंडा खेड़ी गाँव पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मुरादाबाद जिले की कांठ तहसील का एक मध्यम आबादी का गाँव है। यह जिला मुख्यालय से 12 किलो मीटर और तहसील मुख्यालय से 10 किलो मीटर दूर स्थित है। इसके पूर्व में सीमला, दक्षिण में मधुवा, नागपुर, सदुपुरा, पश्चिम में छज्जा नंगला और उत्तर में धाकी गाँव की सीमा लगती है। सभी गाँवों से पक्की सड़क से संपर्क है। इस गाँव का कुल रकबा 2500 बीघा है। लुहाच परिवार के पास 90 बीघा जमीन है। जमीन समतल और उपजाऊ है। सिंचाई ट्यूबवैल और मध्य गंगा नहर से होती है। इसकी कुल आबादी लगभग 1800 लोगों की है जिसमें से लुहाच परिवार के 20 लोग रहते हैं। इस गाँव में लुहाच के अलावा चहल गौत्र के लोग भी रहते हैं। इस गाँव में 1 प्राथमिक स्कूल, 1 माध्यमिक स्कूल 1 उच्च माध्यमिक स्कूल 1 तालाब, 1 अस्पताल और 1 प्राथमिक चिकित्सालय है।
स्रोत: पुरानी समुदाय-वेबसाइट का गाँव-लेख। अंश की तारीख या कथा की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।
पूरा इतिहास, तस्वीरें और वीडियो देखें →