मूल लेख से
छज्जा नंगला गाँव का इतिहास छज्जा नंगला गाँव पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की कांठ तहसील का एक मध्यम आबादी का गाँव है। यह जिला मुख्यालय से 25 किलो मीटर और तहसील मुख्यालय से 10 किलो मीटर दूर स्थित है। इसके पूर्व में ढाकी, मुंडा खेड़ी, दक्षिण में सदुपुरा,शेखपुरा, उत्तर में अकबरपुर और सिहादी गाँव की सीमा लगती है। इसका सभी सीमावर्ती गाँवों से पक्की सड़क से संपर्क है। इस गाँव की कुल आबादी लगभग 2000 लोगों की है जिसमें से लुहाच परिवार के 175 लोग रहते हैं। लोगों का मुख्य पेश खेती बाड़ी है। जमीन समतल व उपजाऊ है। इस गाँव का कुल रकबा 2300 बीघा है जिसमें से लुहाच परिवार के पास 450 बीघा जमीन है। सिंचाई ट्यूबवैल से होती है। इस गाँव में 4 तालाब और एक बहुत बड़ी झील है। लुहाच के अलावा इस गाँव में देओल, ढीलों, गंधर्व और फ़ौगाट गौत्र का लोग भी रहते हैं।
स्रोत: पुरानी समुदाय-वेबसाइट का गाँव-लेख। अंश की तारीख या कथा की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।
पूरा इतिहास, तस्वीरें और वीडियो देखें →