गाँव · मूल लेख 134

गढ़ी गुलडहर

गाँव की कहानी और उसके मूल संग्रह तक सीधा रास्ता।

मूल लेख से

गढ़ी गुलडहर गाँव का इतिहास गढ़ी गुलडहर गाँव उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले का एक गाँव है। अब यह शहरी आबादी का हिस्सा बन गया है। 150 साल पहले 1875 ईस्वी में नली हुसैनपुर धूम सिंह के चार बेटे गढ़ी गुलडहर आए थे। तब यह गाँव शहर से काफी दूर होता था। अब शहरीकरण होने के कारण यह शहर का हिस्सा बन गया है। गाजियाबाद बस अड्डा गाँव से लगभग 5 किलोमीटर दूर है। इसके पूर्व में 1 किलोमीटर की दूरी पर सिकरोड़ गाँव,पश्चिम में 2 किलोमीटर दूर भोआपर गाँव, उत्तर में 2 किलोमीटर दूर मोरटा गाँव और दक्षिण में 2 किलोमीटर की दूरी पर शीयारी गाँव पड़ता है। इस गाँव के लुहाच परिवार के पास अब भी लगभग 60 बीघा जमीन है।गाँव में लुहाच परिवार की लगभग आबादी 150 लोगों की है।

स्रोत: पुरानी समुदाय-वेबसाइट का गाँव-लेख। अंश की तारीख या कथा की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।

पूरा इतिहास, तस्वीरें और वीडियो देखें →