गाँव · मूल लेख 133

भडंग़पुर

गाँव की कहानी और उसके मूल संग्रह तक सीधा रास्ता।

मूल लेख से

भड़ंगपुर गाँव का इतिहास भड़ंगपुर गाँव पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हापुड़ जिले का एक मध्यम आबादी वाला गाँव है जो कि जिला मुख्यालय से 16 किलोमीटर दूर पश्चिम दिशा में स्थित है। इसके पूर्व में भीम्बारी, दक्षिण में नूरपुर ककोड़ी, पश्चिम में गढ़ी और उत्तर में नली हुसैनपुर गाँव की सीमा लगती है। इसका सब सब पड़ोसी गाँवों से पक्की सड़क से संपर्क है। गाँव की कुल आबादी लगभग 5000 लोगों की है जबकि इसमें से 1000 लोग लुहाच गौत्र के रहते हैं। इस में लुहाच के अलावा तेवतिया और राणा गौत्र के लोग भी रहते हैं जिसमें लुहाच और राणा गौत्र के लोगों की संख्या लगभग बराबर है। गाँव का कुल रकबा लगभग 5000 बीघा का है जिसमें से लुहाच गौत्र के लोगों के पास लगभग 800 बीघा जमीन है।

स्रोत: पुरानी समुदाय-वेबसाइट का गाँव-लेख। अंश की तारीख या कथा की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।

पूरा इतिहास, तस्वीरें और वीडियो देखें →