मूल लेख से
अमरपुर गाँव का इतिहास अमरपुर पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मेरठ जिले की मवाना तहसील का गंगा किनारे बसा एक छोटा सा गाँव है। यह जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर पूर्व दिशा में और तहसील मुख्यालय से 25 किलोमीटर दक्षिण दिशा में दिल्ली-देहरादून और दिल्ली-लखनऊ राजमार्ग के मध्य स्थित है। इसके पूर्व में माछरा, कासमपुर और नगली अब्दुल्ला, पश्चिम में भटीपुर, उत्तर में खंडरावली और पसबाड़ा, दक्षिण में हसनपुर कलाँ गाँव की सीमा लगती है। सब गाँव से पक्की सड़क मार्ग से संपर्क है।इसका नजदीकी रेलवे स्टेसन मेरठ छावनी है जो कि27 किलोमीटर दूर है। इस गाँव की कुल आबादी लगभग 3000 लोगों की है जिसमें लगभग 150 लुहाच गौत्र के लोग रहते हैं। इस गाँव में लुहाच के अलावा काजला, दुलट, हुड्डा, सांगवान, राणा और मलिक गौत्र के लोग रहते हैं। अमरपुर गाँव का कुलरकबा लगभग 3200 बीघा है जिसमें से 350 बीघा जमीन लुहाच गौत्र के लोगों के पास है।
स्रोत: पुरानी समुदाय-वेबसाइट का गाँव-लेख। अंश की तारीख या कथा की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।
पूरा इतिहास, तस्वीरें और वीडियो देखें →