गाँव · मूल लेख 130

सियाल्ली

गाँव की कहानी और उसके मूल संग्रह तक सीधा रास्ता।

मूल लेख से

स्यारली गाँव का इतिहास स्यारली गाँव पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर जिले की शिकारपुर तहसील का एक मध्यम आबादी का गाँव है। यह जिला मुख्यालय से 40 किलो मीटर और तहसील मुख्यालय से 10 किलो मीटर दूर है। इसके पूर्व में अहमदगढ़, सैद गढ़ी, सलवांपुर, पश्चिम में दलेल गढ़ी, उत्तर में बाद और दक्षिण में भीकमपुर गाँव की सीमा लगती है। सब गाँवों से पक्की सड़क से संपर्क है। इस गाँव की आबादी लगभग 4000 लोगों की है जिसमें लुहाच गौत्र के लगभग 40 लोग रहते हैं। इस गाँव का कुल रकबा लगभग 3500 बीघा है जबकि लुहाच परिवार के पास 25 बीघा जमीन है। यह जमीन गहना से आकर खरीदी गई थी। इस गाँव में 2 मंदिर, 1 उच्च माध्यमिक स्कूल, 1 प्राथमिक स्कूल और 1 तालाब है। गाँव में कोई अस्पताल नहीं है। इस गाँव में लुहाच के अलावा डागुर और बाल्याण गौत्र के लोग भी रहते हैं।

स्रोत: पुरानी समुदाय-वेबसाइट का गाँव-लेख। अंश की तारीख या कथा की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।

पूरा इतिहास, तस्वीरें और वीडियो देखें →