मूल लेख से
बदरखा सिरवास गाँव का इतिहास बदरखा सिरवास गाँव पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर जिले की शिकारपुर तहसील का एक मध्यम आबादी वाला गाँव है। यह जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर और तहसील मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर स्थित है। इसके पूर्व में रामनगर बीकूपूर, पश्चिम में कुँवरपुर, उत्तर में अहमदपुर, उत्तर पश्चिम में बरोला, उत्तर पूर्व में कीरतपुर और दक्षिण में विशालू गाँव की सीमा लगती है। इन सब गाँवों से पक्की सड़क से सम्पर्क है। इस गाँव का कुल रकबा लगभग 52000 बीघा है जिसमें से लुहाच गौत्र के पास 100 बीघा जमीन है। जमीन समतल और उपजाऊ है। सिचाई के लिए ट्यूबवेल मुख्य स्रोत है। इस गाँव की कुल आबादी लगभग 3500 लोगों की है जिसमें से लुहाच गौत्र के 20 लोग हैं। इस गाँव में लुहाच के अलावा तेवतिया, राजौरा और मलिक गौत्र के लोग हैं जिसमें तेवतिया गौत्र के लोगों की तादाद ज्यादा है। इस गाँव में 4 मन्दिर, 1 तालाब, 1 आंगनवाड़ी और 1 उच्च माध्यमिक विद्यालय है।
स्रोत: पुरानी समुदाय-वेबसाइट का गाँव-लेख। अंश की तारीख या कथा की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।
पूरा इतिहास, तस्वीरें और वीडियो देखें →