मूल लेख से
गहना गाँव का इतिहास गहना गाँव पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर जिले की अनूपगढ़ तहसील का एक मध्यम आबादी का गाँव है जो कि जिला मुख्यालय से 25 किलो मीटर और तहसील मुख्यालय से 16 किलो मीटर दूर स्थित है। इसके पूर्व में मईपूर, पश्चिम में चाँदौक और जटवाई, उत्तर में जहांगीराबाद और दक्षिण में मंढावली गाँव की सीमा लगती है। इस गाँव का कुल रकबा लगभग 3500 बीघा है जबकि लुहाच परिवार के पास लगभग 500 बीघा जमीन है। जमीन समतल व उपजाऊ है। गेहूँ और गन्ना मुख्य फसलें हैं। गन्ना मील गाँव से मात्र 3 किलो मीटर दूर है। ट्यूबवेल के अलावा शिवाली नामक रजबाहा सिंचाई का मुख्य स्रोत है। गाँव में 6 मंदिर, 2 पौखर (तालाब), 1 माध्यमिक स्कूल, 2 चौपाल, 4 आंगनबाड़ी केन्द्र, 1 गौशाला, 1 बैंक, 1 पीने के पानी की टंकी और 1 अग्निशमक केन्द्र है। गाँव की कुल आबादी लगभग 6000 लोगों की है जिसमें से लुहाच गौत्र के लगभग 100 लोग रहते हैं। गाँव में जाट के अतिरिक्त अन्य जातियाँ जैसे जाटव, धीमर, खटीक, ब्राह्मण, नाई और हरिजन समुदाय के लोग आपस में सद्भावना से रहते हैं।
स्रोत: पुरानी समुदाय-वेबसाइट का गाँव-लेख। अंश की तारीख या कथा की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।
पूरा इतिहास, तस्वीरें और वीडियो देखें →