मूल लेख से
भंडोली गाँव का इतिहास भंडोली गाँव पश्चिमी उतर प्रदेश के बुलन्दशहर जिले का एक मध्यम आबादी का गाँव है जो कि जिला मुख्यालय से 9 किलो मीटर दूर है। इसके पूर्व में जोलीगढ़, पश्चिम में गूथावली और लुहारली, दक्षिण में धमेड़ा और उत्तर में बरारी और मनोहर गढ़ी गाँव की सीमा लगती है। सब गाँव से पक्की सड़क से संपर्क है। गाँव का कुल रकबा 6000 बीघा है जिसमें से लुहाच परिवार के पास लगभग आधा रकबा यानि 3000 बीघा है। पूरा रकबा समतल व उपजाऊ है। सिंचाई ट्यूबवेल और नहर के पानी से होती है। गन्ना इस गाँव की मुख्य फसल है। गन्ना की सप्लाई अगुता गन्ना मील और साबितगढ़ गन्ना मील में होती है जो कि क्रमश 8 किलो मीटर और 50 किलो मीटर दूर हैं। गाँव की सीमा से एक रजबाहा गुजरता है जिसे पवसरा रजबाहा के नाम से जाना जाता है। भंडोली गाँव की कुल आबादी लगभग 4000 लोगों की है जिसमें से लुहाच गौत्र के लोगों की आबादी लगभग 2000 लोगों की है। इस गाँव में लुहाच के आलावा पवार और धूलिया गौत्र के लोग भी रहते हैं। गाँव में 5 मंदिर, 5 तालाब, 1 प्राथमिक स्कूल,1 चौपाल और 1 आंगणबाड़ी केन्द्र हैं।
स्रोत: पुरानी समुदाय-वेबसाइट का गाँव-लेख। अंश की तारीख या कथा की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।
पूरा इतिहास, तस्वीरें और वीडियो देखें →