गाँव · मूल लेख 126

खाद मोहननगर

गाँव की कहानी और उसके मूल संग्रह तक सीधा रास्ता।

मूल लेख से

खाद मोहन नगर गाँव का इतिहास खाद मोहन नगर गाँव पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर जिले की सियाना तहसील का एक मध्यम आबादी वाला गाँव है। यह जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर और तहसील मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर स्थित है। राष्ट्रीय राज मार्ग-24 इसके 3 किलो मीटर दूर पूर्व दिशा से गुजरता है।इसके पूर्व में बडोली, पश्चिम में मणडोना और किशोना, उत्तर में महाब और दक्षिण में सेगा गाँव की सीमा लगती है। सब गाँवों से सड़क मार्ग से संपर्क है। गाँव की सीमा बहुत बड़ी है जिसका रकबा 52000 बीघा है जिसमें से लुहाच गौत्र के पास 600 बीघा जमीन है। जमीन बहुत उपजाऊ है। सिचाई ट्यूबवेल के अलावा रजबाहा के पानी से होती है।

स्रोत: पुरानी समुदाय-वेबसाइट का गाँव-लेख। अंश की तारीख या कथा की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।

पूरा इतिहास, तस्वीरें और वीडियो देखें →