मूल लेख से
भैंसाखूर गाँव का इतिहास भैंसाखूर गाँव पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर जिले की सयाना तहसील का मध्यम आबादी वाला एक गाँव है जो कि जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर, तहसील मुख्यालय से 15 किलोमीटर, हापुड़ से 20 किलोमीटर और कुचेसर कस्बे से 2 किलो मीटर दूर स्थित है। इसके पूर्व में सेहरा, ढकोली, दक्षिण में शैदपुर, पश्चिम में लुकलाड़ा, शेखपुर, टियाना और उत्तर में बरकातपुर गाँव की सीमा लगती है। सभी गाँव से पक्की सड़क से संपर्क है। इस गाँव का कुल रकबा लगभग 5000 बीघा है जबकि लुहाच गौत्र के लोगों के पास लगभग 1500 बीघा जमीन है। गाँव का सारा रकबा समतल व उपजाऊ है। सिंचाई ट्यूबवेल से होती है। लोग मेहनती हैं। गन्ना, गेहूँ, ज्वार और आलू की खेती बहुतायत मात्रा में होती है। गन्ने की पिराई के लिए पास में सीमभावली का सरकारी गन्ना मील है।
स्रोत: पुरानी समुदाय-वेबसाइट का गाँव-लेख। अंश की तारीख या कथा की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।
पूरा इतिहास, तस्वीरें और वीडियो देखें →