गाँव · मूल लेख 124

सालहेवाला

गाँव की कहानी और उसके मूल संग्रह तक सीधा रास्ता।

मूल लेख से

सालहेवाला गाँव का इतिहास सालहेवाला गाँव हरियाणा के भिवानी जिले की तोशाम तहसील का एक मध्यम आबादी वाला गाँव है। यह तहसील मुख्यालय से तोशाम-बहल मार्ग पर 22 किलो मीटर और जिला मुख्यालय से 40 किलो मीटर की दूरी पर स्थित है। इस गाँव के पूर्व में हसाण और देवराला, पश्चिम में रोढा, उतर में पटोधी और बुसाणव दक्षिण में संडवाऔरधारवाण बास गाँव की सीमा लगती है। सभी गाँव का पक्की सड़क से संपर्क है।गाँव का रकबा 2500 एकड़ है जिसमें से लुहाच परिवार के पास 25 एकड़ जमीन है। इस गाँव की कुल आबादी लगभग 5000 लोगों की है जिसमें से लुहाच परिवार के 30 लोग रहते है। गाँव की जमीन नहरी है जिसकी सुंदर ब्रांच से निकले दो रजबाहे सदवा माइनर और बास माइनर से सिचाई होती है। खेती बाड़ी लोगों का मुख्य धंधा है हालांकि सरकारी नौकरी पर भी इस गाँव के काफी लोग हैं। इस गाँव में लुहाच के अतिरिक्त कालीरावणा, जाखड़, गोदारा,कसमा,मूँड और खरब गौत्र के लोग रहते हैं। सालहेवाला में एक 8 वीं कक्षा तक का स्कूल और दो मंदिर हैं। गाँव में कोई जोहड़ नहीं है पशुओं के लिए सरकारी पानी की सप्लाई से सामूहिक खोल बना के पानी पिलाया जाता है।

स्रोत: पुरानी समुदाय-वेबसाइट का गाँव-लेख। अंश की तारीख या कथा की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।

पूरा इतिहास, तस्वीरें और वीडियो देखें →