मूल लेख से
सेहरा गाँव का इतिहास सेहरा गाँव पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर जिले की सियाना तहसील का एक छोटा सा गाँव है। यह जिला मुख्यालय से 28 किलो मीटर और तहसील मुख्यालय से 5 किलो मीटर दूर स्थित है। इसके पूर्व में खेरकली,पश्चिम में भैंसाखुर, उत्तर में ढकोली और दक्षिण में सैयदपुर गाँव की सीमा लगती है। सब गाँव से पक्की सड़क से संपर्क है। इस गाँव का कुल रकबा लगभग 3000 बीघा है जबकी लुहाच परिवार के पास लगभग 500 बीघा जमीन है। जमीन समतल और उपजाऊ है। सिंचाई ट्यूबवेल से होती है। गेहूँ और गन्ना मुख्य फसलें हैं। गन्ना की पिराई 10 किलो मीटर दूर सीमभावली मील में होती है। राष्ट्रीय राज मार्ग 24 गाँव के पूर्व दिशा से गुजरता है। इस गाँव की कुल आबादी लगभग 4000 लोगों की है जिसमें लुहाच परिवार के लोगों की आबादी लगभग 500 लोगों की है। इस गाँव में लुहाच के आलावा सिरोही गोत्र के लोग भी रहते हैं। इसमें 2 मंदिर, 2 तालाब, 1 माध्यमिक स्कूल और 1 चौपाल है।
स्रोत: पुरानी समुदाय-वेबसाइट का गाँव-लेख। अंश की तारीख या कथा की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।
पूरा इतिहास, तस्वीरें और वीडियो देखें →