गाँव · मूल लेख 122

नंगला उगरसैन

गाँव की कहानी और उसके मूल संग्रह तक सीधा रास्ता।

मूल लेख से

उग्रसेन गाँव का इतिहास उग्रसेन गाँव पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर जिले की सियाना तहसील का एक मध्यम आबादी वाला गाँव है जो कि जिला मुख्यालय से 40 किलो मीटर और तहसील मुख्यालय से 15 किलो मीटर दूर स्थित है। देश की राजधानी नई दिल्ली से यह गाँव 65 किलो मीटर दक्षिण पूर्व में राष्ट्रीय राज मार्ग 24 से महज 7 किलो मीटर पश्चिम दिशा में है। गढ़ गंगा जो कि हिंदुओं का पवित्र धार्मिक स्थल है इसके 24 किलो मीटर दक्षण पूर्व में है। इसके पूर्व में कुचेसर किला, पश्चिम में नली हुसैनपुर, उत्तर में कटक और दक्षिण में लूडपूरा गाँव की सीमा लगती है। सब गाँवोँ से पक्की सड़क से संपर्क है। इस गाँव का कुल रकबा लगभग 2000 बीघा है जिसमें से लुहाच परिवार के पास 1500 बीघा जमीन है। जमीन समतल व उपजाऊ है। सिंचाई ट्यूबवेल के आलावा मध्य गंगा नहर और इसी नहर से निकले एक रजबाहा से होती है। गेहूँ और गन्ना इस गाँव की मुख्य फसलें हैं। गन्ना की पिराई सीमभावली मील में की जातीहै जो कि गाँव से 16 किलो मीटर दूर स्थित है।

स्रोत: पुरानी समुदाय-वेबसाइट का गाँव-लेख। अंश की तारीख या कथा की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।

पूरा इतिहास, तस्वीरें और वीडियो देखें →