मूल लेख से
पाडला गाँव का इतिहास पाडला गाँव जिला कैथल का एक बहुत बड़ा गाँव है। यह गाँव कैथल से संगरूर सड़क पर जिला मुख्यालय से 10 किलो मीटर की दूरी पर स्थित है। इसके पूर्व में गढ़ी पाडला, मानस पश्चिम में दिलोंवाली, गूणा, दूदरेहड़ी, मालखेड़ी, उत्तर में बावा लडाना, बूढ़ा खेड़ा, चक पाडला और दक्षिण में छोद, भानपुरा और दवाल गाँव की सीमा लगती है। सभी गाँव से पक्की सड़क द्वारा संपर्क है। इस गाँव की लगभग 8000 लोगों की आबादी है जिसमें 14 परिवार लुहाच गौत्र के हैं। पाडला की सीमा काफी बड़ी है जिसके तहत 52000 हजार बीघा जमीन है। इसमें से 500 बीघा जमीन लुहाच गौत्र के लोगों के पास है। जमीन बहुत उपजाऊ है। सिचाई ट्यूबवेल और नहर के पानी से होती है। गाँव में दो स्कूल, एक डिस्पेंसरी,एक पशु अस्पताल, पाँच जोहड़ और तीन मंदिर हैं। पाडला में लुहाच के अलावा गिल,सिंदर, सिवाच, गोयत, बेनीवाल, गोड़िए और राजपूत जाति की जनसंख्या भी है।
स्रोत: पुरानी समुदाय-वेबसाइट का गाँव-लेख। अंश की तारीख या कथा की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।
पूरा इतिहास, तस्वीरें और वीडियो देखें →