गाँव · मूल लेख 118

उझाणा

गाँव की कहानी और उसके मूल संग्रह तक सीधा रास्ता।

मूल लेख से

उझाणा गाँव का इतिहास उझाणा गाँव हरियाणा के जींद जिले की नरवाना तहसील का एक बहुत बड़ा गाँव है जो कि जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर और तहसील मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर उत्तर दिशा में दिल्ली-पटियाला राष्ट्रीय राज मार्ग पर स्थित है। इस गाँव के उत्तर में पिपलथा, गढ़ी, नेपेवाला, पूर्व में ढूँढ़वा, कोल, कराड़, अंभरसर, दक्षिण में बेलरखा और पश्चिम में खरल गाँव की सीमा लगती है। इस गाँव में लुहाच गौत्र के अतिरिक्त चहल, सीहमार, ढीलायन, मलिक, गिल, चौहान, मोर और खरटे गौत्र के लोग भी रहते हैं। इस गाँव का खेड़ा सिहमार गौत्र का है। इस गाँव की आबादी लगभग 25000 लोगों की है जिसमें से 25 परिवार लुहाच गौत्र के हैं। गाँव के पूर्व में कैथल की जिला सीमा और उत्तर में पंजाब की प्रांतीय सीमा लगती है। गाँव की पूरी जमीन नहरी है जिसकी सिंचाई धनतान माइनर व दरोधी माइनर से होती है। उझाणा में एक लड़कों के लिए और एक लड़कियों के लिए सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एक हस्पताल और एक पशु चिकित्सालय, चार जोहड़, एक उझाणा की खाप पंचायत घर के अलावा आठ अन्य पंचायत घर और दो बड़े मंदिर हैं।

स्रोत: पुरानी समुदाय-वेबसाइट का गाँव-लेख। अंश की तारीख या कथा की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।

पूरा इतिहास, तस्वीरें और वीडियो देखें →