गाँव · मूल लेख 117

भड़ताना

गाँव की कहानी और उसके मूल संग्रह तक सीधा रास्ता।

मूल लेख से

भड़ताना गाँव का इतिहास भड़तानाहरियाणा के जींद जिले की सफीदों तहसील का एक मध्यम आबादी का गाँव है। यह तहसील मुख्यालय से 15 किलो मीटर और जिला मुख्यालय से 19 किलो मीटर दूर है। इसके पूर्व में लुदाना मोरखी, दक्षिण में ललित खेड़ा,भैरों खेड़ा, पश्चिम में चाबरी, खरक रामजी,आसन, सिवाहा और उत्तर में धड़ोली और गांगोली गाँव की सीमा लगती है। सभी गाँव से सड़क मार्ग से संपर्क है। गाँव में लुहाच के अतिरिक्त नरवाल, मलिक, ढांडा, खटकड़,दहिया, चहल और धुल गौत्र के परिवार भी रहते हैं। गाँव की कुल आबादी लगभग 4000 लोगों की है जो कि 700 परिवार हैं और इन में से 75 परिवार लुहाच गौत्र के हैं। गाँव के लोगों का मुख्य पेशा खेती-बाड़ी है। लुहाच परिवार के पास 270 एकड़ जमीन है। सारी जमीन नहरी है। गाँव के साथ से सुंदर ब्रांच जो कि बहुत बड़ी नहर है गुजरती है जिसमें से एक नंबर-3 रजबाहा और दूसरा छाबरी रजबाहा निकलते हैं जिन से पूरे गाँव की सिचाई होती है।

स्रोत: पुरानी समुदाय-वेबसाइट का गाँव-लेख। अंश की तारीख या कथा की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।

पूरा इतिहास, तस्वीरें और वीडियो देखें →