मूल लेख से
सिवाड़ा गाँव का इतिहास सिवाड़ा गाँव हरियाणा के भिवानी जिले की बवानी खेड़ा तहसील का एक बड़ा गाँव है। यह तहसील मुख्यालय से 10 किलो मीटर और जिला मुख्यालय से 28 किलो मीटर की दूरी पर स्थित है। भिवानी- हाँसी मार्ग 10 किलो मीटर दूर है। गाँव का कुल रकबा 13000बीघा है जिसमें से लगभग 4100 बीघा लुहाच परिवार के पास है। सारी जमीन नहरी और उपजाऊ है। सुंदर ब्रांच और उस के सब माइनर तालू-सिवाड़ा लिंक द्वारा पूरी जमीन की सिचाई होती है। लोगों का मुख्य कारोबार खेती बाड़ी है। इसके अलावा सेना, पुलिस और अन्य सरकारी नोकरी पर काफी लोग कार्यरत हैं। सिवाड़ा के पूर्व में तालू, पश्चिम में खेड़ी, उतर में कूण्ड और दक्षिण में पुर गाँव की सीमा लगती है। सब गाँव से पक्की सड़क से संपर्क है। गाँव की कुल आबादी लगभग 10000 लोगों की है जिसमें से लगभग 250 परिवार लुहाच गौत्र के हैं। गाँव में वैसे तो राजपूत, पंडित, सिंगरोहा और राड़ गौत्र के लोग भी हैं लेकिन लगभग 50% आबादी लुहाच गौत्र की है। गाँव में पाँच मंदिर, एक माध्यमिक स्कूल,एक दवाखाना, एक पशु चिकित्सालय, एक पुस्तकालय और तीन जोहड़ हैं।
स्रोत: पुरानी समुदाय-वेबसाइट का गाँव-लेख। अंश की तारीख या कथा की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।
पूरा इतिहास, तस्वीरें और वीडियो देखें →