गाँव · मूल लेख 115

अलखपुरा

गाँव की कहानी और उसके मूल संग्रह तक सीधा रास्ता।

मूल लेख से

अलखपुरा गाँव का इतिहास अलखपुरा गाँव हरियाणा के भिवानी जिले की तोशाम तहसील का एक मध्यम आबादी वाला गाँव है।यह तहसील मुख्यालय से 5 किलो मीटर और जिला मुख्यालय से 26 किलो मीटर दूर स्थित है। यह गाँव हाँसी-तोशाम मार्ग पर पड़ता है। गाँव का सारा रकबा नहरी होने के कारण काफी उपजाऊ है। सुंदर ब्रांच नहर के भूड़ताना रजबाहा से पूरे रकबे की सिचाई होती है। गाँव का कुल रकबा 10000 एकड़ है जिसमें से 25 एकड़ लुहाच गौत्र के लोगों की है। गाँव की कुल आबादी लगभग 3200 लोगों की है जिसमें से 10 परिवार लुहाच गौत्र के लोगों के हैं। इस गाँव में लुहाच के अतिरिक्त दलाल, महला और कादियान गौत्र के लोग भी रहते हैं। इसके पूर्व में सागवान, दक्षिण में तोशाम, पश्चिम में केरावड़ और उतर में भूड़ताना गाँव की सीमा लगती है। सब गाँव पक्की सड़क से जुड़े हैं। गाँव में एक माध्यमिक स्कूल, एक पशु चिकित्सालय, दो मंदिर और एक जोहड़ है।

स्रोत: पुरानी समुदाय-वेबसाइट का गाँव-लेख। अंश की तारीख या कथा की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।

पूरा इतिहास, तस्वीरें और वीडियो देखें →