मूल लेख से
मोहला गाँव का इतिहास मोहला हरियाणा के हिसार जिले की बांस पेटवाड़ तहसील का एक काफी बड़ा गाँव है जो कि हांसी-जुलाना सड़क पर तहसील मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर स्थित है। यह गाँव तीन जिलों हिसार, जींद और रोहतक की सीमा पर बसा हुआ है। इस गाँव के पूर्व में बढ़छपर, उत्तर में खेड़ा राँगड़ान, भाकलाना, दक्षिण में पूठी और पश्चिम में बांस पेटवाड़ गाँव हैं। इस गाँव के पास 1800 एकड़ जमीन है। गाँव की जमीन नहरी है जिसकी सिंचाई सुंदर ब्रांच नहर से होती है। सुन्दर ब्रांच नहर किसान नेता सर छोटू राम ने उस समय के सैनिक अधिकारी जनरल सुंदर सिंह के नाम पर 1942 ईस्वी में बनवाई थी। इस नहर की पानी की क्षमता 1800 क्युसिक है। इस नहर से इसी गाँव की सीमा से दो अन्य नहर जुई फीडर व मिथाथल फीडर और तीन रजबाहा (माइनर) भकलाना माइनर, उगालन माइनर और माली माइनर भी निकलती हैं। इस गाँव में एक उच्च माध्यमिक विद्यालय, एक पशुओं का अस्पताल, तीन आंगनवाड़ी, दो तालाब,एक मंदिर(शिवालय), एक धर्मशाला और पाँच चौपाल हैं। मोहला गाँव की कुल आबादी लगभग 3100 लोगों की है। इस गाँव में 300 लुहाच परिवार और 150 पन्नू परिवार रहते हैं।
स्रोत: पुरानी समुदाय-वेबसाइट का गाँव-लेख। अंश की तारीख या कथा की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।
पूरा इतिहास, तस्वीरें और वीडियो देखें →