गाँव · मूल लेख 113

रिटौली

गाँव की कहानी और उसके मूल संग्रह तक सीधा रास्ता।

मूल लेख से

रिटोली गाँव का इतिहास रिटोली गाँव हरियाणा के रोहतक जिले का एक मध्यम आबादी वाला गाँव है जो कि जिला मुख्यालय से रोहतक-बेरी मार्ग पर 14 किलो मीटर की दूरी पर स्थित है। इसके पूर्व में डीघल, उतर में बालन्द, पश्चिम में सुण्डाणा और दक्षिण में कबूलपुर गाँव की सीमा लगती है और इन सब गाँव से पक्की सड़क से संपर्क है। इस गाँव का कुल रकबा 4000 बीघा है जिसमें से लुहाच गौत्र के पास 250 बीघा है। सब जमीन नहरी है जिसकी सिचाई जवाहर लाल नहरु नहर से निकले भूतिया रजबाहा से होती है। इस गाँव की आबादी लगभग 4000 लोगों की है जिसमें से लुहाच गौत्र के 4 परिवार हैं। गाँव में लुहाच के अतिरिक्त सिगरोहा (सूघड़) और कालीरमण गौत्र के लोग रहते हैं। सिगरोहा गौत्र के पाना को सूघड़ पाना और कालीरमण गौत्र के पाना को गिरावड़ पाना बोला जाता है। लुहाच गौत्र सिगरोहा गौत्र का भाणजा है इस लिए यह भी सिगरोहा पाना में ही आता है। इस गाँव में एक प्राथमिक स्कूल, एक सीनियर सैकेडरी स्कूल, एक डिस्पेंसरी, एक पशु चिकित्सालय, छः चौपाल और पाँच जोहड़ हैं।

स्रोत: पुरानी समुदाय-वेबसाइट का गाँव-लेख। अंश की तारीख या कथा की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।

पूरा इतिहास, तस्वीरें और वीडियो देखें →