गाँव · मूल लेख 109

रानीला

गाँव की कहानी और उसके मूल संग्रह तक सीधा रास्ता।

मूल लेख से

रानीला गाँव का इतिहास रानीला गाँव हरियाणा के चरखी दादरी तहसील और जिला का एक बहुत बड़ा गाँव है जो किजिला मुख्यालय से 20 किलो मीटर दूर है। यह गाँव दादरी-रोहतक रोड पर स्थित सांजरवास से लिंक रोड पर 5 किलो मीटर दूर स्थित है। इसके पूर्व में पिलाना, बास, दक्षिण-पूर्व में अचिणा,दक्षिण में भागेश्वरी, पश्चिम में साँवड, सांजरवास-फौगाट, उतर-पश्चिम में बोंद कला और उतर-पूर्व में ऊण गाँव की सीमा लगती है। सब गाँव से पक्की सड़क से संपर्क है। गाँव के पास 44000 बीघा जमीन है जिसमें से 300 बीघा लुहाच परिवार के पास है। सब जमीन नहरी है जिसकी सिचाई बोंद नहर से निकली भागेश्वरी रजबाहा और सांजरवास रजबाहा से होती है। गाँव की आबादी 15000 लोगों की है जिसमें से 20 परिवार लुहाच गौत्र के लोगों के हैं। गाँव में 5 बड़े जोहड़, 21 मंदिर जिसमें से आदि नाथ जैन मंदिर सबसे मुख्य है। इसके अलावा एक प्राइमेरी स्कूल, दो सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एक हस्पताल, एक पशु हस्पताल, 6 चौपाल और 15 आंगनबाड़ी हैं। गाँव में लुहाच के अतिरिक्त पवार राजपूत, साहू, गिल, लोहचब, राठी, कादियान, लोर, मान और बुधवार गौत्र के लोग रहते हैं। इनके अतिरिक्त 20 अन्य जाति के लोग भी रहते हैं।

स्रोत: पुरानी समुदाय-वेबसाइट का गाँव-लेख। अंश की तारीख या कथा की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।

पूरा इतिहास, तस्वीरें और वीडियो देखें →